मछली घर | Fish Aquarium

  • Home    >
  • मछली घर | Fish Aquarium
  • 25th May 2020

मछली घर | Fish Aquarium

मछलियां क्रियाशीलता, खुशी, शांति और ऐश्वर्य की प्रतीक मानी जाती है अतः मछली घर भी क्रियाशीलता का ही प्रतीक है मछली घर को अपने दीवान खाने या बैठक में रखना चाहिए। इसे इस प्रकार रखना चाहिए जिससे कि यह घर के सदस्यों  के साथ-साथ हर अतिथि को भी आसानी से दिखाई दे।

 

मछली घर | फिश एक्वेरियम | Fish Aquarium

मछली घर को अपने प्रवेश द्वार के निकट उत्तरी या पूर्वी दीवार के साथ रखना उत्तम है।

मछली घर को कभी भी अपने शयनकक्ष रसोईघर या शौचालय में कभी भी ना रखें।

मछली घर को प्रतिदिन देखते रहने से व्यक्ति हर प्रकार के आलस से दूर होता है। और फुर्ती और ऊर्जा का अनुभव करता है।

यदि आप अपने सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं तो अपने घर में मछली घर को रखना एक उत्तम उपाय है।

मछली घर का आकार आयताकार होना चाहिए इसके साथ ही प्याली नुमा मछली कुंड भी रखा जा सकता है।

मछलियां सौभाग्य की प्रतीक भी होती हैं मछलियों का तैरता हुआ जोड़ा सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक है

ज्योतिष में मीन राशि मछलियों के जोड़ें का चिन्ह ही है ।भगवान विष्णु का पहला अवतार मत्स्य अवतार था। अतः मछली को एक शुभ चिन्ह माना जाता है इसी कारणवश मछली के चिन्ह को हम अपने घरों, कार्यालयों, वस्त्रों आदि में बहुतायत से प्रयोग करते है।

हस्तसामुद्रिक शास्त्र के अनुसार  हाथ में मछली का चिन्ह होना अति शुभ माना जाता है। यदि आपके मछली  घर में प्राकृतिक रूप से मछलियों की संख्या में वृद्धि होती है। तो ऐसा माना जाता है कि आप के वंश और लाभ में भी वृद्धि होगी।

आपने देखा होगा कि मछलियों की आंखें सदैव खुली रहती हैं। मछलियां सोते समय भी अपनी आंखें खुली रखती हैं ऐसी मान्यता है कि यदि घर का कोई प्राणी या व्यक्ति घर में जागृत अवस्था में होता है, तो किसी भी प्रकार की अशुभ शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती। मछलियों की खुली हुई आंखें हर प्रकार की बुरी शक्तियों से घर को बचाती हैं। मछलियां अपने आसपास के वातावरण के प्रति अत्यंत संवेदनशील होती हैं। यदि वातावरण या उपस्थित ऊर्जा में किसी भी प्रकार का बदलाव होता है, तो मछलियां तुरंत ही उस बदलाव को महसूस कर लेती हैं।

अपने घर के मछली घर में 9 गोल्ड फिश रखनी चाहिए। इनमें से 8 मछलियां लाल्या सुनहरी रंग की रखें और एक काले रंग की रखनी चाहिए। यदि आपकी कोई मछली मर जाती है तो उदास या मायूस होने की आवश्यकता नहीं है आप तुरंत ही उसे नई मछली से बदल दें। ऐसी मान्यता है कि मछलियां घर में रहने वाले सभी सदस्यों का भला और शुभ की इच्छा रखती हैं और हर प्रकार की अशुभ ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेते हैं दूसरे शब्दों में उन्हें आने वाले हर खतरे का आभास पहले ही हो जाता है, और यह आपके हर खतरे को अपने ऊपर ले कर आपको उस से बचाती हैं।

यदि आप इस प्रकार की स्थिति अपने घर में अपने मछली घर में देखें तो अवश्य सचेत हो जाएं और उचित सावधानी बरतें।

मछलियां ऐसी पालतू जीव है जो बहुत कम देखभाल मांगती हैं। फिर भी आपका यह नैतिक कर्तव्य है कि उनका मछली घर साफ सुथरा हो। इसके लिए आप उसमें हवा पानी और प्रकाश का उचित रूप से प्रबंध करें। इसके साथ ही अपने मछली घर को कृत्रिम पेड़ पौधे छोटे आकर्षित सुंदर पत्थरों खिलौने आदि से भी सजाना चाहिए समय-समय पर मछली घर को साफ भी करते रहना चाहिए।

  • Share :