छठा नवरात्र - मां कात्यायनी पूजा

  • Home    >
  • छठा नवरात्र - मां कात्यायनी पूजा
  • 21st Oct 2020

छठा नवरात्र - मां कात्यायनी पूजा

मां कात्यायनी पूजा: नवरात्रि का छठा दिन अर्थात षष्ठी मां कात्यायनी को समर्पित है इस दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की आराधना की जाती है।

ऐसी मान्यता है की मां दुर्गा ने ऋषि कात्यायन के घर उनकी कन्या रूप में जन्म लिया तब उनका नाम कात्यायनी विख्यात हुआ। मां कात्यायनी ने ही इस पृथ्वी को महिषासुर के अत्याचारों से मुक्त कराया था और महिषासुर का वध किया था।

माता कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत ही भव्य चमकीला और मंत्रमुग्ध करने वाला है। मां कात्यायनी सिंह की सवारी करती है। मां की चार भुजाएं हैं। मां के एक हाथ में तलवार तथा दूसरे में कमल पुष्प सुशोभित है। मां  का एक हाथ अभय मुद्रा में तथा दूसरा वर मुद्रा में होता है।

इससे प्रतीत होता है कि मां कात्यायनी जहां दुष्टों का संहार करती हैं। वही अपने भक्तों पर सदा आशीर्वाद और कृपा दृष्टि बनाए रखती है।

मां कात्यायनी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनके हर प्रकार के कष्ट संताप रोग और शोक दूर करती हैं।

यदि छात्र उनकी पवित्र मन और श्रद्धा से आराधना करें तो मां कात्यायनी की विशेष कृपा दृष्टि के पात्र बनते हैं।

इसके अतिरिक्त विवाह में आने वाली हर प्रकार की बाधाएं मां कात्यायनी दूर करती हैं। और विवाह के योगों को सुदृढ़ बनाती हैं। मां कात्यायनी की श्रद्धा भाव से पूजा करने वालों का विवाहित जीवन सुखी होता है।

मां कात्यायनी को काया की रक्षक माना जाता है। अतः यदि भक्त पूरे श्रद्धा भाव से और पवित्र मन से मां का ध्यान करें तो हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। 

 

कैसे करें मां कात्यायनी की आराधना

 

  • नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना करने के लिए भक्तों को लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • पूजा में लाल और पीले रंग के पुष्पों का प्रयोग करना भी अत्यंत शुभकारी है। पुष्प अर्पित करते समय मां कात्यायनी का ध्यान करें और उनका आवाहन करें।
  • मां कात्यायनी को कच्ची हल्दी की गांठ अर्पित करें।
  • मां को भोग के रूप में शहद अर्पित करना अत्यंत शुभकारी है। शहद यदि मिट्टी या चांदी के बर्तन में अर्पित किया जाए तो उत्तम है।
  • प्रातः काल के साथ-साथ मां कात्यायनी की पूजा आराधना यदि गोधूलि बेला अर्थात शाम के समय की जाए तो मां कात्यायनी भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं।

 

 मां कात्यायनी पूजा मंत्र

ॐ देवी कात्यायन्यै नमः

 

Need Vastu Services Call Vastu Consultant 9810105727. 

जय माता दी 

  • Share :