इस दीपावली पर करे सुख और समृद्धि का आगमन

  • Home    >
  • इस दीपावली पर करे सुख और समृद्धि का आगमन
  • 9th Nov 2023

इस दीपावली पर करे सुख और समृद्धि का आगमन

इस दीपावली पर करे सुख और समृद्धि का आगमन – करे यह उपाय

दीपावली हर आयु वर्ग का पसंदीदा त्यौहार है जो की स्वच्छता से लेकर खुशी, उमंग, खरीदारी, पूजा पाठ, सजावट आदि बहुत सी चीजों से संबंधित है। सभी अपने-अपने धर्म और रीति रिवाज के अनुसार दीपावली का त्यौहार मनाते हैं। इन सभी परंपराओं और रीति रिवाज के साथ-साथ यदि हम कुछ विशेष उपायों को भी समाहित कर लें तो विशेष रूप से हमारे घर और कार्यस्थल में सुख समृद्धि का आगमन होगा।

दीपावली 2023, कब करें धनतेरस की पूजा, धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या ना खरीदे, नरक चतुर्दशी, दीपावली 2023, पूजा शुभ मुहूर्त : दीपावली 2023, क्या करें /क्या ना करें? इस  दीपावली, गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त, भाई दूज 

जानने की लिए Click करे 

अपने घर में लाएँ सकारात्मक ऊर्जा।

  • दीपावली से कुछ दिन पूर्व घर और कार्यस्थल की अच्छी तरह साफ सफाई कर ले।
  • उत्तर-पूर्व दिशा और ब्रह्म स्थान को खास तौर पर स्वच्छ करें।
  • किसी भी तरह का बेकार और कबाड़ सामान ना रखें।
  • अगर घर मे न इस्तेमाल होने वाला पुराना समान जैसे पुराने कपड़े आदि, तो इन कपड़ों को जरूरतमंदों को दान कर दें।

 

मुख्य द्वार को सजाए

हर कोई मुख्य द्वार से घर में प्रवेश करता है, और देवी लक्ष्मी भी। इसलिए, मुख्य द्वार को उसी के अनुसार तैयार किया जाना चाहिए।

  • मुख्य द्वार को साफ करे ओर उसमें तेल इत्यादि डाल दें ताकि किसी प्रकार की आवाज ना हो।
  • फिर मुख्य द्वार को तोरण, बंदनवार आदि से सजा दे।
  • तोरण में आम/अशोक की पत्तियों को शामिल करना विशेष फलदाई है।
  • दीपावली की शाम को घर एवं मुख्य द्वार मे मिट्टी के दीए जलाए।
  • मुख्य द्वार की दहलीज पर मां लक्ष्मी की पद चिन्ह बनाना शुभ होता है। प्लास्टिक के स्टीकर आदि का प्रयोग ना करें।
  • मुख्य द्वार पर मिट्टी के दो बड़े दीये रखें

 

घर के अंदर रक्खे इन बातों का ख्याल

सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ईशान कोण (उत्तर पूर्व) या घर के बीच में पानी से भरा कलश रखे। आप किसी सजावटी बर्तन में पानी भरकर उसके ऊपर तैरते हुए फूल या गुलाब की पत्तियां भी रख सकते हैं।

  • सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए घर के केंद्र में गुलाब की पंखुड़ियों और पानी के साथ तैरती मोमबत्तियाँ लगाए।
  • दीयों को देवी लक्ष्मी,  भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान इंद्र का प्रतिनिधित्व करते हुए चार के सेट में रखें यह शुभ होता है।
  • घर के मुख्य द्वार ,उत्तर-पूर्व और ब्रह्म स्थान में आप रंगों से रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करें। स्वास्तिक, ओम आदि चिन्ह ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बनाएं।
  • भारी और बड़े पौधों के गमले को दक्षिण एवं पश्चिम में रखना और हल्के तथा छोटे पौधों को पूर्व में रखना लाभकारी है।
  • समुद्री नमक के पानी का छिड़काव घर के हर कोने में करने के साथ-साथ इस पानी का पोछा प्रतिदिन लगाने से सारी नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश होता है।
  • अपने घर में धन के सही प्रवाह व व्यावसाय /नौकरी आदि में तरक्की के लिए घर /कार्यस्थल की उत्तर दिशा में कुबेर जी की मूर्ति की स्थापना करें। दीपावली पर उनकी पूजा भी अवश्य करें।
  • धनतेरस पर मुख्य द्वार पर ओम या स्वास्तिक के चिन्ह हल्दी और पिसे हुऐ चावल से बनाने  पर सुख तथा समृद्धि घर में आती है।

 

वास्तु मे  ग्रह के अनुसार रोशनी-- वास्तु के अनुसार घर की अलग-अलग दिशाओं के अलग-अलग रंग हैं। यदि दिशा अनुसार प्रकाश किया जाए तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

उत्तर दिशा- हरा रंग

दक्षिण दिशा- लाल रंग

पूर्व दिशा - पीला या नारंगी रंग

पश्चिम दिशा – नीला रंग

 

दिवाली के दीयों का प्रकाश

  • घर के ईशान कोण में बने पूजा घर या ईशान कोण से ही दिए प्रकाशित करना आरंभ करें।
  • किसी भी स्थिति में दक्षिण की ओर दिए का मुख ना हो।
  •  इसके पश्चात पूरे घर को दीयों की रोशनी से जगमगा दे।

दिवाली सकारात्मकता  और खुशहाली का एक शुभ त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, झूठ पर सत्य की, और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का त्योहार है। अगर आपके मन में जरा सी भी नकारात्मकता है तो ये सभी  टिप्स किसी काम के नहीं रहेंगे। सबसे पहले अपने मन की नकारात्मकता को दूर करे।

दिवाली पर जल्दी उठें, और अपने दिन की शुरुआत प्रभु से, अपनी कृतज्ञता की एक छोटी सी प्रार्थना के साथ करें जो आपको मिला है एवं प्रभु से स्वास्थ्य, धन और परिवार के सुख की कामना करे।

सजावट, भोजन नए या साफ परिधान के साथ दिवाली की सभी तैयारियों में परिवार के साथ शामिल हो जाएं। एक ख़ुशहाल दिवाली ही धन्य दिवाली है, और ख़ुशी की शुरुआत सबसे पहले स्वयं से होती है। Ask Acharya की ओर से आपको और आपके परिवार को समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं।

 

शुभ दीपावली

  • Share :